क्या आप भी जीना चाहते हैं सुखी जीवन-HaryanaTv1
अधिकांश लोग मानते हैं कि सर झुकाकर नौकरी करना, शाम को रक्खेल मीडिया द्वारा परोसे जा रहे हिन्दू-मुस्लिम डिबेट देखकर अपना बीपी बढ़ाना और शनिवार, रविवार को पीवीआर पर जाकर फिल्म देखना, टिक्की, चाट आइसक्रीम खाना या शॉपिंग पर अपनी कमाई उड़ाना ही साधारण यानि सिंपल लाइफ है।
बहुत से लोग मानते हैं कि शहर में एक प्लाट लेकर उसपर कई कमरों का मकान बनाकर किराये पर चढ़ाकर चैन से किराये के पैसे पर ज़िंदगी गुज़ारना ही सुखी जीवन है।HaryanaTv1
बहुत से लोग आश्रमों में पहुँच जाते हैं और भजन कीर्तन, स्तुति वंदन करते हुए जीने लगते हैं यह मानकर कि यही साधारण जीवन है।
लेकिन सत्य तो यह है कि साधारण और सुखी जीवन वही है, जिसमें आप सरकारों, माफियाओं और देश को लूटने और लुटवाने वालों के गुलाम नहीं हैं।
और ऐसा जीवन मिलेगा कैसे ?HaryanaTv1
ऐसा जीवन मिलेगा जब आप इतनी भूमि की व्यवस्था कर लें, जिस पर आप अपने परिवार के लिए अनाज, सब्जियाँ, फल, मसाले और जड़ी बूटियाँ उगा पाएँ। केवल इतना ही उगाना है, जिससे आपके अपने परिवार का भरण पोषण हो सके। और यदि आवश्यकता से अधिक उपज हो, तो बेच दें। और बेचने से जो धन प्राप्त हो, उससे सोलर सिस्टम खरीदें, ताकि बिजली के लिए भी सरकारों पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।
ईश्वर ने सभी प्राणियों के लिए भोजन, पानी और आवास की पर्याप्त व्यवस्था की है। लेकिन कुछ मुट्ठी भर माफियाओं ने समस्त विश्व को अपनी बपौती समझ लिया है। हम उनसे लड़ नहीं सकते, क्योंकि सरकारें, सेना और पुलिस उनके गुलाम हैं। और जब हम लड़ नहीं सकते, तो हम केवल यह कर सकते हैं, कि स्वयं को उनकी गुलामी से मुक्त करने के उपाय खोजें। HaryanaTv1
जिन्हें गुलामी की लत है, जिनके खून में ही गुलामी समाई हुई है, उन्हें तो मेरे सुझाव समझ में आएंगे नहीं। लेकिन जिनकी समझ में आ रहा है, वे अवश्य स्वयं को मुक्त करने का प्रयास करें।
किसान बर्बाद हो रहे हैं, तो केवल इसलिए क्योंकि वे अपने परिवार के लिए नहीं, बाजार, सरकार और माफियाओं के लिए किसानी करते हैं। इसलिए किसानों की बरबादी को देखकर यह मत समझिए कि आप जैविक कृषि पर आधारित जीवन जिएंगे, तो आप भी बर्बाद हो जाएंगे।HaryanaTv1
जो भी व्यक्ति यह सत्य जान जायेगा कि दुनिया की कोई भी पार्टी या सरकार जनता के हितों के लिए नहीं, माफियाओं के हितों के लिए काम करती है, वह व्यक्ति कभी भी राजनेताओं और राजनैतिक पार्टियों की भक्ति और गुलामी नहीं करेगा।