यज्ञशाला गुरुकुल बरौंदी-बरौंदा, इन्द्री रोड लाडवा, जिला-कुरुक्षेत्र के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम चल रहा है, जिसका आप सभी लाभ उठा सकते हैं...HaryanaTv1

 यज्ञशाला गुरुकुल बरौंदी-बरौंदा, इन्द्री रोड लाडवा, जिला-कुरुक्षेत्र के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम चल रहा है, जिसका आप सभी लाभ उठा सकते हैं...HaryanaTv1 



वर्षों से राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय ज्ञान-विज्ञान, वैदिक सनातन संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शैक्षणिक संस्था आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ, यज्ञशाला के संस्थापक आदरणीय जस्टिस प्रीतम पाल एवं श्रीमती माया प्रीतम जी द्वारा यज्ञशाला गुरुकुल, बरौंदी-बरौंदा, इंद्री रोड, लाडवा, जिला-कुरुक्षेत्र के प्रांगण में दिनांक:18 जून 2023 दिन-रविवार से प्रातःकाल 5 बजे से 7 बजे तथा सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक योग, व्यायाम, चरित्र निर्माण एवं बिना दवा के शरीर और मन को स्वस्थ कैसे रखें शिविर चल रहा है। यह शिविर 25 जून 2023 दिन- रविवार तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य- आज के बच्चों एवं युवाओं को सदाचार, नैतिक मूल्यों का पालन , वैदिक सनातन सिद्धांतों का ज्ञान, योग-व्यायाम और बिना दवा अपने मन और शरीर को स्वस्थ कैसे रखें का प्रशिक्षण देना तथा प्राचीन भारतीय सनातन ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा एवं संस्कृति को पुनः स्थापित करना है। 
   
           इस शिविर में उपर्युक्त तिथि और समय पर पूरे परिवार के साथ कोई भी व्यक्ति उपस्थित होकर बिना किसी शुल्क के अर्थात बिल्कुल निःशुल्क इस भव्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। इस भव्य शिविर के संचालक योगाचार्य सूर्यदेव आर्य जी एवं व्यायाम शिक्षक विजय आर्य जी तथा मुख्य अतिथि
स्वामी शान्तानन्द सरस्वती जी, आर्य मुनि जी के साथ सम्पूर्ण गुरुकुल परिवार द्वारा शिविर में आने वाले सभी अतिथियों के लिए प्रत्येक दिन दिव्य औषधियों के काढ़े की व्यवस्था भी की गयी है।
                     बता दें आपको इस भव्य शिविर में गुरुकुल यज्ञशाला परिवार की ओर से आप पूरे परिवार आमंत्रित है। 
            अतः अपने पूरे परिवार के साथ यज्ञशाला गुरुकुल द्वारा आयोजित इस शिविर का लाभ उपरोक्त तिथि और समय पर अवश्य लें। आप गूगल और यूट्यूब पर यज्ञशाला गुरुकुल सर्च कर के सीधे गूगल मैप के माध्यम से  यहाँ तक बहुत ही सरलता से पहुंच सकते हैं।
  
             संपादक एवं संवाददाता:  शिवनाथ यादव
                         ( हरियाणा टीवी-1)
 नोट :हरियाणा टीवी 1 से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें : ई-मेल : onlineshivnath6@gmail.com या व्हाट्सप्प करें- 9661299699 पर । 

HaryanaTv1

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने