आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ यज्ञशाला, लाडवा (इन्द्री रोड), जिला-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी ने भिवानी शिक्षा बोर्ड में जीत हासिल की है । छात्र रोहित कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया-HaryanaTv1

 आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ यज्ञशाला, लाडवा (इन्द्री रोड), जिला-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी ने भिवानी शिक्षा बोर्ड में जीत हासिल की है । छात्र रोहित कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया-HaryanaTv1

 आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ यज्ञशाला, लाडवा (इन्द्री रोड), जिला-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी ने भिवानी शिक्षा बोर्ड में जीत हासिल की है। यह बहुत खुशी की बात है कि जस्टिस प्रीतम पाल द्वारा संचालित यज्ञशाला गुरुकुल के 12वीं कक्षा के छात्र रोहित कुमार ने पूरे हरियाणा में कमाल कर दिखाया है । शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 मई 2023 को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें इसी गुरुकुल के एक छात्र ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

 
 इस गुरुकुल की सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ पर शिक्षा के साथ-साथ योग्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को अनुशासन, खेलकूद, कंप्यूटर, आयुर्वेद, यज्ञ-हवन और वैदिक शिक्षा आदि सिखाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है । विद्यार्थी जब यहां से पढ़ाई पूरी करके चले जाएं तो वे पूरी तरह से आत्मनिर्भर, अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करें । यही इस गुरुकुल का मुख्य उद्देश्य है । 
सम्पादक : शिवनाथ यादव (HaryanaTv1)
HaryanaTv1


नोट: यदि आपके पास भी कोई सूचना, न्यूज आदि है जिसे आप हरियाणा टीवी1 पर प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो मुझे ई-मेल करें- onlineshivnath6@gmail.com   

 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने